बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा,संवाददाता। आज प्रथ्वी दिवस है। अलग अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। पौधरोपण,जलसंरक्षण के लिए जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। एक दिन के जागरूकता संदेश के बाद जल,जंगल,जमीन के दोहन पर किसी का ध्यान नही जाएगा। नदियों का दोहन कुओं और तालाबों के अस्तित्व पर संकट के कारण लगातार जल संकट मंडरा रहा है।यदि लोग अभी भी नही जागे तो आने वाले समय में पेयजल संकट से गुजरना पडेगा। जल संरक्षण न करने के कारण जनपद के चार ब्लाक सेमीक्रिटकल जोन में हैं। यानि इन ब्लाकों में खतरे की घंटी मंडरा रही है। पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है। जिसे 22 अप्रैल को प्रति वर्ष मनाया जाता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया जाता है।इन सबके बावजूद जल,जंगल,जमीन का दोहन के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसके साथ ही जल दोहन किए जाने से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.