संभल, दिसम्बर 5 -- अमेरिका के जर्सी सिटी में हुए काउंसिल एट-लार्ज चुनाव में भारतीय मूल की ममता सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक विजय के बाद उनका बबराला स्थित ननिहाल में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि ममता सिंह पिछले लगभग 17 वर्षों से अमेरिका में रह रही हैं और वहीं अपने परिवार के साथ सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं। ममता जर्सी सिटी में अपनी इवेंट कंपनी 'जर्सी फैमिली' संचालित करती हैं, जबकि उनके पति एक निजी कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट हैं। ममता सिंह, बबराला निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता रतन सिंह की बहन भाग्य कुमारी की बेटी हैं। जर्सी सिटी अमेरिका का एक प्रमुख महानगर है, जहां भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है। जर्नल स्क्वायर, एक्सचेंज प्लेस और इंडिया स्क्वायर जैसे क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति बखूबी झलकती है, जिस कारण शहर को '...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.