बांदा, जनवरी 12 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। शहर के मवई बाईपास चौराहा के पास 16 से 20 जनवरी तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा प्रस्तावित है। इसको लेकर आयोजक बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रवीण सिंह गांव गांव पहुंचकर लोगों को अक्षत वितरण कर रहे हैं। जिसमें भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा स्थल पर जर्मन टेंट से पंडाल से सजाया जा रहा है। जिससे धूप और बारिश का कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं शहर के हर गली चौराहे में हनुमंत कथा के पोस्टर लगे हैं। जिसकी सबकी जुबां पर इस कथा की चर्चा है। कथा को लेकर आयोजक प्रवीण सिंह ने जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। जिसमें दावा किया गया है कि 16 से 20 जनवरी तक चलने वाली कथा में प्रत्येक दिन दो लाख यानि पांच दिन में दस लाख लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.