नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- जर्मनी में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों को लेकर देश में सियासत गर्म हो गई है। बिहार में पारा और भी हाई है। राहुल गांधी ने बर्लिन में भारत की चुनाव और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने देश की संवैधानिक संस्थाओं और ढांचे पर कब्जा कर लिया है। राजनैतिक ताकत बढ़ाने के लिए धर्म का इस्तेमाल हो रहा है और सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं का विरोधियों के खिलाफ हथियार के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। सत्ता पक्ष के बीजेपी,जदयू ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता और अपने लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। देश की जनता ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया। वे देश विरोधी और भारत के खिलाफ माहौल बनाने वाली ताकतों के साथ रहते हैं। विदेश में जाकर देश विरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.