बुलंदशहर, फरवरी 8 -- सिकंदराबाद में उत्पादित विलायती गाजर ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 'फ्रूट लॉजिस्टिका-2026' में खास पहचान बनाई है। इस प्रतिष्ठित मेले में भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का प्रतिनिधित्व सिकंदराबाद की सनशाईन वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है। कंपनी द्वारा विलायती गाजर के साथ-साथ बीन्स, गोभी और मटर जैसे कृषि उत्पादों एवं आधुनिक प्रसंस्करण तकनीक को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया है। बर्लिन में लगे सनशाईन के स्टॉल पर बड़ी संख्या में विदेशी व्यापारी पहुंच रहे हैं और उत्पादों में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। सनशाईन वेजिटेबल के प्रबंधक कर्नल (से.नि.) सुभाष देशवाल ने बताया कि कई विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि उत्पादन एवं प्रसंस्करण की गुणवत्ता से प्रभावित हुए हैं और भविष्य में व्यापार...