मुरादाबाद, जुलाई 22 -- मानसरोवर कन्या इंटर कालेज नवीन नगर में एक बैठक में जर्नलिस्ट एसोसियेशन पश्चिमांचल की मुरादाबाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष के पद पर सचिन गौड़, उपाध्यक्ष भावेश कुमार शर्मा को चुना गया। दीपक कपूर को महासचिव चुना गया। सुनील शर्मा, वीरभान सिंह को सचिव पद का दायित्व दिया गया। मोहित शर्मा मीडिया सचिव बने। इस दौरान जर्नलिस्ट एसोसियेशन पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने विचार रखे। इफ्तेखार अर्शी, अनुज विश्नोई, मनोज रस्तोगी, मनोज शर्मा, संजू गौतम, मंयक त्रिगुण आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...