रांची, मार्च 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर महेशपुर से सुनुआबेड़ा तक जर्जर हो चुकी सड़क पर ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है। गत विस चुनाव में सिरका के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया था। इस पर स्थानीय प्रशासन द्वारा चुनाव के बाद सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन पांच महीने बाद भी सड़क मरम्मत की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से वित्तीय वर्ष 2009-10 में इसका निर्माण कराया गया था। ज्ञात हो कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए मुखिया रोशनलाल मुंडा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। इधर, सड़क मरम्मतीकरण को लेकर सोमवार को सिरका मुखिया रोशनलाल मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी रांची के ओएसडी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मुखिया ने बताया कि यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.