गढ़वा, मई 22 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। झारखंड-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 343 गढ़वा-अंबिकापुर सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। झारखंड के हिस्से वाली सड़क बद से बदतर हो गई है। सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। जर्जर सड़क के कारण वाहन जहां खराब हो रहे हैं, वहीं अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। एनएच 343 पर यात्री वाहन से लेकर मालवाहक और अन्य गाड़ियां चलती हैं। छत्तीसगढ़ से झारखंड और झारखंड से छत्तीसगढ़ की ओर वाहनों का आवागमन होता है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा से गढ़वा, पटना, रांची तक की यात्री बसें चलती हैं। उसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से मालवाहक ट्रक झारखंड की ओर रांची, पटना, कोलकाता की ओर जाता है। झारखंड में प्रवेश होते ही गोदरमाना में लगभग 200 मीटर सड़क अत्यंत जर्जर हो गई है। उसके अलावा सुकृति पेट्र...