संतकबीरनगर, दिसम्बर 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर ब्लाक के ग्राम पंचायत खांजो के लोग बदहाली का दंश झेल रहे हैं। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर अन्दर की सड़कें बदहाल हैं। नालियां जाम हैं। चारो तरफ गन्दगी पसरी हुई है। शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था तक नहीं है। कूड़ा निस्तारण के लिए बना आरआरसी सेंटर बदहाल हो गया है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। गांव में पेयजल परियोजना का पाइप डालने के लिए जगह-जगह सड़कों को खोदकर बदहाल कर दिया गया है। जिसपर किसी भी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रही है। गांव विकास से काफी दूर है। पूर्व में जो विकास कार्य हुए थे वे भी अब धीरे-धीरे बदहाल होते जा रहे हैं। हैंसर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खांजों में गांव के अलावा दो और टोला है। इसके अलावा खांजों चौराहा भी है। जो रामजानकी ...