गढ़वा, मार्च 10 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। 12 वार्ड वाले मझिआंव नगर पंचायत के विभिन्न हिस्सों में सड़को की स्थिति जर्जर है। जर्जर सड़कों के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल होता है। सड़कों की जर्जर स्थिति से नगर पंचायत को भी कई बार अवगत कराया गया। उसके बाद भी नगर पंचायत की ओर से वार्डों में जर्जर सड़कों को दुरूस्त कराने का काम नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क जर्जर होने के कारण कई जगहों पर तो पैदल चलना भी मुश्किल होता है। सर्वाधिक परेशानी बारिश होने या बर्षात के दिनों में होती है। बर्षात के दिनों में तो लोग घर में ही कैद रहते हैं। बहुत ही जरूरत पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकलते हैं। उस दौरान कोई बीमार पड़े या गर्भवती महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। उनकी जान हमेशा सांसत में फंसी रहती है। समय पर इलाज नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.