रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- रुद्रपुर। शहर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं काशीपुर जिला सह-प्रभारी भारत भूषण चुघ ने बुधवार शाम डीएम नितिन भदौरिया से मुलाकात की। उन्होंने भूरारानी रोड से छतरपुर और काशीपुर रोड से बिंदुखेड़ा तक की खस्ताहाल सड़कों के सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। भारत भूषण चुघ ने बताया कि भूरारानी से शांति विहार रेलवे पटरी होते हुए छतरपुर तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्कूल बसों, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। कई बार बसों के फंसने और पलटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। यह मार्ग हजारों नागरिकों की रोजमर्रा की आवाजाही का जरिया है। उन्होंने कहा कि काशीपुर रोड से बिंदुखेड़ा तक का मार्ग भी लंबे समय से खराब स्थिति में है। इस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.