एटा, जनवरी 2 -- शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल नगर पालिका के स्वामित्व वाले मार्केट मियाद पूरी कर अब हादसे को न्यौता दे रहे हैं। पालिका की लापरवाही के चलते गांधी मार्केट और बस स्टैंड के समीप बनी मार्केट की इमारतें जर्जर हो चुकी है। इनके नीचे प्रतिदिन सैकड़ों दुकानदार और हजारों ग्राहक जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। शहर में सबसे खराब रोडवेज बस स्टैंड के समीप आगरा रोड मोड़ पर स्थित पालिका के मार्केट की बनी हुई है। इस मार्केट की ऊपरी मंजिल पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हालात इतने बदतर हैं कि बंदरों के कूदने या दीवार हिलाने मात्र से ईंटें और प्लास्टर नीचे गिरने लगता है। कई बार दीवारों के हिस्से गिर चुके हैं। जर्जर छतों से लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं, जो दुकानदारों के साथ आने-जाने वालों के लिए खतरा बने हुए हैं। बंदरों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.