कन्नौज, जनवरी 5 -- कन्नौज। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में न्याय की रफ्तार थम सी गई है। साल 2008 से 2025 के बीच आयोग में कुल 2046 उपभोक्ता मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन अब तक सिर्फ 1650 मामलों का ही निपटारा हो सका है। मौजूदा समय में 371 मामले लंबित हैं, जिनमें 45 केस ऐसे हैं जो पांच साल से भी ज्यादा वक्त से चल रहे हैं, जबकि 108 मामले तीन साल से अधिक पुराने हो चुके हैं। आंकड़े साफ बताते हैं कि उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन समय पर सुनवाई और फैसले न होने के कारण लंबित मामलों का बोझ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 38(7) के तहत सामान्य मामलों में तीन माह और जांच या परीक्षण से जुड़े मामलों में पांच माह के भीतर निपटारा किया जाना चाहिए, लेकिन कन्नौज में जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। यहां कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.