मुरादाबाद, अगस्त 28 -- केजीके कॉलेज के जर्जर भवन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई ने गुरुवार को गुरु जंभेश्वर विवि के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जर्जर सुधार की मांग की। महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने कहा कि कॉलेज के मुख्य भवन, विभागीय कक्षों और प्रयोगशालाओं की स्थिति बेहद खराब है। बारिश के मौसम में छात्रों और शिक्षकों के लिए यह खतरे से खाली नहीं है। समय रहते भवन में मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो अनहोनी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कुलपति ने आश्वस्त किया कि कॉलेज भवन की संरचनात्मक जांच कराएंगे। जल्द ही आदेश भी जारी कर देंगे। रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से कराया जाएगा। महानगर सहमंत्री छविनाथ अरोरा ने कहा कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो छात्र संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर महानगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.