बांका, जनवरी 10 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी वारने पंचायत स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह की शैक्षणिक व्यवस्था इन दिनों मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण गंभीर संकट से गुजर रही है। विद्यालय की बाउंड्री वॉल आज भी अधूरी है, जबकि पुराना विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। वर्तमान में विद्यालय में मात्र तीन कमरे ही उपयोग योग्य हैं, जिनमें कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई कराना शिक्षकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। कमरों की भारी कमी के चलते एक ही कक्ष में कई कक्षाओं के विद्यार्थियों को बैठाकर पढ़ाने की मजबूरी बनी हुई है। इससे न तो बच्चों को अनुकूल शिक्षण वातावरण मिल पा रहा है और न ही शिक्षक प्रभावी ढंग से अध्यापन करा पा रहे हैं। बरसात के मौसम में जर्जर भवन से किसी भी समय हादसे की आशंका बनी रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.