कन्नौज, फरवरी 8 -- कन्नौज। ठठिया कस्बे में बिजली विभाग की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। ठठिया कस्बा व मानीमऊ रोड के किनारे लगे लोहे के बिजली पोल पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कई पोल नीचे से पूरी तरह खोखले हो गए हैं और नाम मात्र के सहारे खड़े हैं। ऐसे में तेज हवा या हल्की टक्कर से इनके गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार ठठिया कस्बे की मुख्य सड़कों पर लगे अधिकांश लोहे के पोलों की जड़ पूरी तरह गल चुकी है। नीचे से खराब हो चुके इन पोलों में अब मजबूती नहीं बची है। रोजाना इस मार्ग से सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, वहीं सड़क किनारे दुकानें और रिहायशी मकान भी स्थित हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.