बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती। रोडवेज बस्ती डिपो के बेड़े में 16 नई बसें शामिल होंगी। बसें मुख्यालय से एलाट हो गई हैं। धीरे-धीरे बसें डिपो में आ रही हैं, शुक्रवार को दो बसें प्राप्त हुई। नई बसें आने से यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी। बस्ती डिपो में बसों की संख्या अब बढ़कर 119 हो जाएगी। जो नई बसें आ रही हैं उन्हें लोकल मार्ग के बजाय लंबी दूरी, लखनऊ-कानपुर और दिल्ली मार्ग पर दौड़ाएंगे। इससे सहूलियत मिलेगी। यात्रियों का सफर सुगम होगा। बताते हैं कि तमाम बसें जर्जर और पुरानी होने के कारण समस्या होती है। यात्रा में अधिक समय लगता है। नई बसों के आने से समय बचेगा। एआरएम बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि रोडवेज में नई बसें आनी शुरू हो गई हैं। 16 नई बसें मिलेंगी, जो बस्ती को एलाट है। शुक्रवार को दो बसें आ गईं। उन्हें जल्द ही रूट पर भेजा जाएगा। रूटप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.