भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। महिर्ष बाल्मीकि गंगा घाट पर बना पीपा पुल जर्जर हाल में है। ऐसे में किसी वक्त हादसा हो सकता है। विभागीय अनदेखी से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बांस-बल्ली के सहारे बने पीपा पुल पर लोग आवागमन करने को विवश हो रहे हैं। कई ऐसे साइकिल सवार नजर आते हैं, जो पैदल ही गंगा पार करने को विवश हैं। कोइरौना थाना क्षेद्ध महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर बना अस्थायी पीपा पुल कई स्थानों पर जर्जर हो गया है। इसी पुल से भदोही, प्रयागराज एवं मिर्जापुर जिले के लोग आवागमन कर रहे हैं। तीनों जिले को जोड़ने वाला यह पीपा पुल इन दिनों जर्जर हो गया है। बांस-बल्ली से बना पुल कई स्थानों पर जर्जर हाल में दिख रहा है। ऐसे में समय रहते विभागीय स्तर से संज्ञान में लेते हुए सहीं नहीं कराया गया तो किसी वक्त अप्रिय घटना हो सकती है। सूत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.