गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। इंदौर की घटना के बाद पेयजल और साफ-सफाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद नगर विकास विभाग शहरी क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कोशिश में जुट गया है। रविवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद और सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर जरुरी दिशा निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि आवश्यकतानुसार जर्जर पाइप लाइन बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही, पेयजल व सीवर लाइन के क्रास कनेक्शन की नियमित जांच कराएं। शहरी क्षेत्रों की घनी बस्तियों और मलिन बस्तियों में संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पानी के नमूनों की लैब में जांच कराएं। सभी नगर निगमों के नगर आयुक्त और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन मलिन या घनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.