बरेली, मई 17 -- बरेली। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को भोजीपुरा के दोहरिया गांव के लोगों ने दोहरिया से बुझिया गांव के जोड़ने वाली जजर्र सड़क के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क 5 साल से जर्जर है। आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस सड़क से 25 गांव की कनेक्टिविटी है। बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे भी इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान एक दर्जन गांवों के लोग चुनाव बहिष्कार पर अड़ गए थे।अधिकारी और नेताओं के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा लिया था। चुनाव के बाद सड़क की ओर किसी ने नहीं देखा। ग्रामीणों में बरसात से पहले सड़क का निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर ने डीडीसी मंडी परिषद को शिकायत के निस्तारण की जिम्मेदारी दी। संपूर्ण समाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.