चमोली, जून 15 -- राजकीय आर्दश बालिका इंटर कालेज जोशीमठ में 15 दिवसीय कत्थक नृत्य की कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को हुआ। वृंदावन से आए गुरू आशीष सिंह द्वारा विद्यालय के सभागार में 50 छात्राओं को कत्थक की बारीकियां सिखाई जा रहीं हैं। प्रशिक्षण शिविर शुरू होने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा व कत्थक गुरू आशीष सिंह ने सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर कत्थक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ किया। जोशीमठ में पहली बार कत्थक कार्यशाला आयोजित होने पर छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कत्थक गुरू आशीष सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 से कई शहरों में जाकर कत्थक कार्यशाला आयेाजित कीं हैं। बनारस, वृंदावन, लखनऊ, देहरादून, नैनीताल, अल्मोडा, टिहरी, हलद्वानी आदि शहरों में कत्थक कार्यशाला आयोजित कर चुके हैं। बताया कि जोशीमठ में 30 जून...