बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- सिकंदराबाद। नगर में चल रही रामलीला में भगवान श्री राम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्री राम रावण का वध करके वापस अयोध्या पहुंचे। तो श्रीराम के आने की खबर से अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरी अयोध्या नगरी को सजाया गया। घरों में दीपक जलाये गये और खुब पटाखे जलाये गये। भरत मिलाप की लीला का मंचन भी किया गया। बारिश भी दर्शकों और पदाधिकारियो का जोश कम ना कर सकी। मंदिर भजनलाल में भगवान श्रीराम का राजतिलक गुरु वशिष्ठ द्वारा किया गया और उसके बाद कमेटी के प्रधान पंडित सचिन शर्मा ने पत्नी लवी शर्मा के साथ भगवान श्रीराम,लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान का तिलक किया। विधायक और कमेटी के सभी पदाधिकारियो द्वारा राजतिलक किया गया। श्रीरामलीला कमैटी के पदाधिकारियो ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह समेत नगर के गणमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.