शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- फोटो 14- अंशुल कुमार दोबारा भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर बने। मीरानपुर कटरा। भाजपा नेता अंशुल कुमार दीपू को दोबारा भूमि विकास बैंक का डायरेक्टर निर्वाचित घोषित कर दिया गया। स्थानीय शाखा के डायरेक्टर पद के लिए अंशुल कुमार दीपू ने अकेले नामांकन दाखिल किया था। कोई अन्य नामांकन न होने के कारण चुनाव अधिकारी ने उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। समर्थकों ने अशुल कुमार को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। विधायक डा. वीर विक्रम सिंह प्रिंस, ब्लाक प्रमुख अर्चना गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, सगीर खां डभौरा,सरोज शर्मा,सर्वेश कश्यप, सचिन गुप्ता, कमल पांडे आदि ने अंशुल कुमार को दोबारा भूमि विकास बैंक का डायरेक्टर निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.