शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 07: गांधी पुस्तकालय में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शाहजहांपुर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती पर मण्डी चौक स्थित गांधी पुस्तकालय में जिला प्रशासन और संकल्प भारत शोध न्यास के संयुक्त तत्वावधान में 'मेरा युवा भारत' अभियान के तहत भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विषय भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान रहा। जनपद के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान युवा अधिकारी मयंक भदौरिया समेत अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...