लखनऊ, जनवरी 27 -- उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति राजन रॉय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर पीएसी बैंड ने मनोहारी प्रस्तुति दी। वरिष्ठ न्यायमूर्ति के साथ अन्य न्यायमूर्ति, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति, प्रदेश के अपर महाधिवक्तागण, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, अवध बार एसोसिएशन के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...