बाराबंकी, फरवरी 7 -- फतेहपुर। क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा में शनिवार को केंद्रीय बजट चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक साकेंद्र वर्मा व राजरानी रावत विशिष्ट अतिथि थी। विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि लगभग 67 वर्षों के बाद देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार बनी है। दोनों सरकारों ने मिलकर वह कार्य 12 से 13 वर्षों में कर दिखाया है, जो पूर्ववर्ती सरकारें 70 वर्षों में नहीं कर सकीं। कहा कि अब गांवों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं गांव में बैठकर बनाई जा रही हैं। योगी सरकार की हर योजना गांव केंद्रित है। सरकार का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति में हुनर का विकास हो। स्कूलों के साथ धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के शपथ लेने के बाद से देश ...