चाईबासा, जनवरी 15 -- चाईबासा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन की चाईबासा शाखा ने गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अवसर पर समिति की सदस्याओं ने जरूरतमंद लोगों के बीच बिस्कुट, चॉकलेट, चूड़ा, स्वेटर सहित पूरी-सब्जी के साथ फल का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना और मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व को सेवा भाव के साथ मनाना था। वितरण कार्यक्रम के दौरान समिति की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। समिति की अध्यक्ष ने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना समिति का मुख्य उद्देश्य है। इस प्रकार के सेवा कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को सहयोग मिलता है, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और मानवता की भावना भी मजबूत होती है।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन शाखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.