लातेहार, जनवरी 14 -- लातेहार प्रतिनिधि। जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। उक्त बातें लातेहार के युवा समाजसेवी नागमणि कुमार ने कही। कड़कड़ाती ठंड को देखते इस वर्ष भी युवा समाजसेवी नागमणि कुमार एवं आजसू छात्र संघ के नेता मुकेश यादव के संयुक्त प्रयास से गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर नागमणि कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक सभी जरूरतमंद बुजुर्गों तक कंबल नहीं पहुंच पाया है, जो चिंता का विषय है। कंबल वितरण कार्यक्रम में नागमणि यादव, विवेक कुमार, पंकज यादव, प्रिंस कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आगे भी जरूरतमंदों की सहायता जारी रखने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.