कौशाम्बी, जनवरी 21 -- पंजीकृत श्रमिकों एवं कोरोना काल में अनाथ हुए मेधावी बच्चों को नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन संजीदा है। इस क्रम में मंगलवार की शाम सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने बैठक कर अधिक से अधिक आनलाइन आवेदन कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित अटल आवासीय विद्यालय कोरांव में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) अन्तर्गत पात्र बच्चों का प्रवेश शैक्षिक सत्र 2026-27 में कराया जाना है। इस सत्र में कक्षा छह में उपलब्ध कुल 160 सीट (80 बालक एवं 80 बालिकाएं) व कक्षा-नौ में उपलब्ध कुल 61 सीट (30 बालक एवं 31 बालिकाएं) के लिए ऑफलाइन...