पीलीभीत, जनवरी 31 -- नगर के साई गर्ल्स डिग्री कालेज में साई बाबा वेलफेयर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा कालेज के संरक्षक एवं पूर्व विधायक स्व. हरनरायन सक्सेना एवं स्व. गोपाल कृष्ण सक्सेना की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक रजत सक्सेना ने तीन हजार एक सौ जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों का कंबल वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ साई कालेज की संरक्षक रविवाला सक्सेना ने दोंनो पूर्व विधायकों की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। एलायंस क्लब पीलीभीत अध्यक्ष मधु कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ने मियां अंजाना, अनूप सिंह, ओम शर्मा, प्यारे लाल, सत्यवीर सिंह, जयशंकर, उदित, मोईन खान, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, अजय भारती, वीके शर्मा, रामचंद्र, महेश आजाद, आरती महेंद्र, सहित कई प्र...