औरैया, फरवरी 8 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला दयालपुर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति ने सहयोग कर सराहनीय पहल की। समिति के सदस्यों ने रविवार सुबह बड़ी माता मंदिर के समीप पहुंचकर विवाह योग्य युवती अंजली को गृहस्थी का सामान व आर्थिक सहायता प्रदान की। 10 फरवरी को अंजली का विवाह नरायनपुर निवासी शुभांशु के साथ संपन्न होना है। मोहल्ला दयालपुर निवासी जसवंत सिंह निजी वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के चलते बेटी के विवाह की तैयारियों को लेकर परिवार चिंतित था। अंजली की मां गुड्डी देवी ने समिति से मदद की गुहार लगाई, जिस पर संस्था के सदस्यों ने सहयोग का भरोसा दिया। रविवार को समिति के पदाधिकारी और सखी ग्रुप की सदस्याएं अंजली के घर पहुंचीं। उन्होंने रोली-चावल से तिलक ...