गया, जनवरी 19 -- शहर के वार्ड संख्या तीस में सोमवार को पीडीएस लाभुकों के लिए बड़ी संख्या में राशन कार्ड का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राशन कार्ड वितरण से जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था के तहत पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति वंचित न रहे। सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों को समय पर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओ, विकास मित्र, भाजपा के कार्यकर्तागण आदि मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.