कानपुर, जून 4 -- कानपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अंबिका प्रसाद शुक्ला की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसियों के अलावा वकील, व्यापारियों ने भी उन्हें नमन किया। बताया कि वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहे। जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में संजय गांधी के साथ बरेली और देहरादून जेल में भी रहे। पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, संदीप शुक्ला, हर प्रकाश अग्निहोत्री, शैल शुक्ला, सुशील गुप्ता, कृपेश त्रिपाठी, रवीन्द्र शर्मा, शिरोमणि शुक्ला, सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.