शामली, दिसम्बर 8 -- ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद शामली द्वारा कंबल वितरण के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम अरविन्द कुमार चौहान रहे। इस दौरान 229 जरूरतमंदों को नागरिकों को कंबल वितरित किए गए। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने कहा कि निसहाय की सेवा भगवान की सेवा होती है। मानव का सबसे बड़ा धर्म निष्काम भाव से दूसरे मनुष्य की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा ठंड के मौसम में गरीबों एवं असहायों को कंबल वितरित करना एक सराहनीय प्रयास है। कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी इस तरह के पुनीत कार्यों में आगे आना चाहिए। चेयरमैन अरविन्द संगल ने बताया कि नगर पालिका परिषद का प्रयास है कि शहर के सभी वार्डों में रहने वाले गरीब, निसहाय, वृद्ध और विधवा लोगों को चिन्हित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.