रुडकी, जनवरी 4 -- जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चरत रामरति मेमोरियल ट्रस्ट झबरेड़ा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह की ओर से कस्बे में 2000 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों, विशेषकर महिलाओं के चेहरों पर राहत नजर आई। मौके पर चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मौके पर नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष किरण चौधरी, डॉ. गौरव चौधरी, इस्म सिंह, राव कुर्बान अली, डॉ. जोध सिंह, मुल्की राज सैनी, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, जसवीर सिंह, कन्हैया गुप्ता, सत्तर अहमद, सलीम अहमद, संजीव सैनी, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, जुल्फान अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...