रामपुर, जनवरी 8 -- ग्रीन बर्ड पर्यावरण फाउंडेशन की ओर से शहर के कांशीराम कालोनी में जरूरतमंद महिलाओं को कपड़े और सैनेटरी पेड आदि का वितरण किया गया। शहर विधायक आकाश सक्सेना की पत्नी गुंजन सक्सेना ने महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए मफलर, मोजे और सेनेटरी पेड आदि दिए और उनको साफ-सफाई के बारे में जागरुक किया। इस मौके पर फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष नीना साहनी, सरिता सिंघल, सुनीता सिंह, मुन्नी, मिथिलेश, सरिता, वैष्णवी, रमा अग्रवाल, श्वेता वर्मा, सीमा अग्रवाल, शोभा, प्रतिमा, नीलम सक्सेना आदि मौजूद रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.