किशनगंज, जनवरी 14 -- किशनगंज। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी किशनगंज द्वारा मानवता और सेवा की भावना के तहत मंगलवार को किशनगंज शहर के दिलवारगंज क्षेत्र में 150 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. इच्छित भारत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें पहले जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें ससम्मान कंबल प्रदान किया गया। बढ़ती ठंड और ठिठुरन को देखते हुए रेड क्रॉस सोसायटी लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न रहे। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. इच्छित भारत ने इस अवसर पर कहा कि रेड क्रॉस का उद्देश्य हमेशा जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है, और यह कंबल वितरण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा भी मौजूद रहे, जिन्ह...