विकासनगर, अक्टूबर 13 -- सेलाकुई। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि जनसेवा उनका धर्म रहा है। उन्होंने हमेशा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद की है। बीमारी के उपचार, पुत्री के विवाह और विधवा एवं निर्धन लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े हैं। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.