नई दिल्ली, अगस्त 3 -- आलमारी में रखी मां की सिल्क साड़ी को पहनने का अलग ही क्रेज रहता है। लेकिन कई बार जब उन साड़ियों को निकाला जाता है तो उनमे नई जैसी चमक नहीं दिखती। जिसकी वजह से काफी दुख होता है। दरअसल, साड़ी को पहनने से लेकर रखने के दौरान महिलाएं कुछ गलतियां कर देती हैं। जिसकी वजह से ना केवल जरी के धागों की चमक चली जाती है बल्कि सिल्क का कपड़ा भी खराब होने लगता है। जरी वाली सिल्क की साड़ी को अगर संभालकर सालों साल नए जैसा बनाकर रखना है तो इन गलतियों को दोहराना बंद कर दें।हैंगर में टांगना सिल्क की साड़ियों को कभी भी हैंगर में टांग कर ना रखें। खासतौर पर लोहे के हैंगर में जंग लगने का डर होता है। जिसकी वजह साड़ियां खराब हो जाती है। शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी को अगर हैंगर में टांगना है तो प्लास्टिक या वुडन के हैंगर का इस्तेमाल करें। लोहे और ...