बोकारो, जुलाई 27 -- जरीडीह प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन पाथुरिया प्लस 2 उच्च विद्यालय खेल मैदान में शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया सोनी देवी, बीपीओ सपन कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विधालय के छात्र छात्राएं उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपना दमखम दिखाया।इस दौरान अंडर 14,17 व19 के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स खेलों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए खूब वाहवाही बटोरी। बीपीओ दास ने बताया कि विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किए विधार्थी जिले में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।दो दिवसीय आयोजित खेलों झारखंड प्रतियोगिता का दूसरा कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया जाएगा। जहां बच्चे वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी आदि खेलों में अपनी प्रतिभा...