बिहारशरीफ, दिसम्बर 20 -- राजगीर महोत्सव : जरासंध अखाड़ा से गृद्धकूट तक निकली सद्भावना यात्रा यात्रा के माध्यम से सद्भावना और शांति का दिया संदेश राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर महोत्सव के अवसर पर शनिवार को 'पराक्रम से अध्यात्म तक' थीम पर भव्य सद्भावना मार्च निकाला गया। जरासंध अखाड़ा से शुरू हुई यात्रा भगवान बुद्ध की तपोस्थली गृद्धकूट पर्वत पर जाकर संपन्न हुई। शुभारंभ एसडीओ आशीष नारायण और मुख्य पार्षद जीरो देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया। एसडीओ ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को राजगीर के गौरवशाली इतिहास और धरोहरों से रूबरू कराना है। यात्रा सोन भंडार, मणियार मठ, बिम्बिसार जेल और आम्रवन होते हुए रत्नागिरी पर्वत पहुंची। इस दौरान जरासंध अखाड़ा और मणियार मठ के पास विशेषज्ञों ने लोगों को इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। मौके पर डीएसपी सु...