नई दिल्ली, अगस्त 30 -- मराठा अधिकार कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शनों ने मुंबई को लगभग ठप्प कर दिया है। जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के साथ यह मराठा आंदोलन आज अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। जरांगे ने शुक्रवार को ही मुंबई के आजाद मैदान से ऐलान किया था कि वह भूख हड़ताल करेंगे। गौरतलब है कि जरांगे सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मराठों को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग कर रहे है। जरांगे के साथ मौजूद समर्थकों की भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस ने उन्हें एक और दिन अपना आंदोलन और विरोध प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति दे दी है। लेकिन समर्थकों का कहना है कि प्रशासन अनुमति दे या न दे प्रदर्शन तो किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार के हाथ में है कि वह विरोध प्रदर...