हजारीबाग, मई 23 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के जरहिया गांव में कलश स्थापना के साथ सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू हुआ। जरहिया शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विधायक मनोज कुमार यादव ने यज्ञ के यजमान बने श्रद्धालुओं के माथे पर कलश देकर कलशयात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में गाजे-बाजे और भगवान शिव के जयकारे के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। महायज्ञ समिति के सदस्यों ने विधायक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक मनोज यादव ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। महायज्ञ समिति को सफल आयोजन की शुभकामना दी। कलश यात्रा में जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, मुखिया नीलम देवी, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.