दुमका, अगस्त 9 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड में शुक्रवार को भाजपा पार्टी की जरमुंडी प्रखंड इकाई के द्वारा पार्वती महाविद्यालय के प्रांगण में कार्यशाला आयोजित की गई। गौरवकांत प्रसाद ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर इसके बारे में सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जरमुंडी मंडल के मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार ने किया। कार्यक्रम के संयोजक चंदन राय, सह-संयोजक मिथिलेश कुमार झा की मौजूदगी रही। इस कार्यक्रम में विश्वनाथ राय ने भी अपनी बातों को रखा और कैसे हर घर में तिरंगा लगे इस बातों पर चर्चा की। इसके अलावा बासुकीनाथ नगर इकाई के द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेश राव, पप्पू सिंह, गोपाल चन्द्र गण, शैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.