दुमका, अक्टूबर 6 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। देवघर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना देवघर दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिंगा गांव के समीप की है। इस घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार नितेश कुमार मंडल (35 वर्ष) ग्राम जोंका निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दुर्घटना में घायल नितेश कुमार की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल नितेश को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर महेश कुमार व अन्य चिकित्सा कर्मियों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नितेश कुमार मंडल का सिर फट गया है। उसे बेहतर चिकित्सा हेतु हाईयर सेंटर ...