दुमका, जनवरी 4 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया मोड़ से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक चोरी कर ली गई। दुमका देवघर मार्ग पर अवस्थित घटनास्थल जोगिया मोड़ पर यह घटना दो दिन पूर्व की है। इस संबंध में बाइक के मालिक जयनारायण मंडल पिता स्वर्गीय शालिग्राम मंडल,बाघमारा गांव निवासी ने बताया कि वह जोगिया मोड़ किसी काम से आया था। उसने अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर अपना कार्य निपटाने में मशगूल हो गए। कार्य निबटा कर जब वे संध्या करीब 6:30 बजे लौटे तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। अज्ञात चोरों ने उसकी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक चोरी कर ली थी। पीड़ित जयनारायण मंडल ने आसपास में काफी खोजबीन किया, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। अंतोगत्वा जयनारायण मंडल ने थक - हार कर जरमुंडी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी को लेकर प्राथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.