श्रीनगर, सितम्बर 19 -- गढ़वाल विवि में 27सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव से पूर्व जय हो छात्र संगठन ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर शिवांश डोभाल को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया। गढ़वाल मंडल विकास निगम में आयोजित प्रत्याशी घोषणा कार्यक्रम में जय हो ने छात्र-छात्राओं को संगठन की नींव और विचारधारा से रूबरू कराया। जय हो संगठन के पदाधिकारियों और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को अपने-अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशांत प्रताप कण्डारी, दिव्यांशु बहुगुणा, सुधांशु थपलियाल, अंकित रावत और वरिष्ठ प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र पंवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि गढ़वाल विवि में छात्रहितों की समस्याओं को लेकर संघठन मजबूती से लड़ाई लड़ते आया है। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में कैंपस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.