मऊ, जनवरी 15 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसेना स्थित जय सतगुरु देव आश्रम स्वरूप नगर के प्रागंण में बुधवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर गुरू के दर्शन पूजन किए। इस दौरान आश्रम के परम संत महाराज पशुपति दास जी ने बताया कि सत्संग कितना महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह भक्ति का मार्ग है, और भक्ति से अज्ञान दूर होता है। ईश्वर कि भक्ति करने से, बिना किसी प्रयास के संसार के अज्ञान का जड़ नष्ट हो जाता है। आयोजन में देश कोने-कोने श्रद्धालु आकर गुरू के दर्शन किए। तत्पश्चात खिचड़ी रुपी प्रसाद ग्रहण कर अपने गंत्व्य को रवाना हो गए। भक्तों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस सहित पीएसी के जवान तैनात रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.