गुमला, अप्रैल 7 -- विशुनपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। बिशुनपुर शिवालय मंदिर, नवागढ़ से थाना मैदान एवं बनारी दुर्गा मंदिर परिसर तक निकली शोभायात्रा में राम व हनुमान के स्वरूप में बच्चों ने भाग लिया। जय श्री राम और जय हनुमान के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। थाना मैदान में राम भक्तों ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को पूजा समिति ने पुरस्कृत किया। अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए चना, गुड़, शरबत व पानी की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल अलर्ट दिखी। बीडीओ सुलेमान मुंडरी,सीओ शेखर वर्मा व थानेदार राकेश कुमार सिंह जुलूस में शामिल रहे। जुलूस में महेंद्र भगत, केदार साहू, ओम सिंह, प्रमोद सिंह सहित कई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.