रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), झारखंड की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर रविवार को- जय भीम पदयात्रा, का आयोजन मोरहाबादी मैदान में किया गया। पदयात्रा बापू वाटिका से शुरू हुई, इसमें राज्यभर से आए हुए 600 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस सह प्रशासक- भारत स्काउट एंड गाइड अनिल कुमार सिंह, एनवाईकेएस, झारखंड की राज्य निदेशक ललिता कुमारी व राज्य निदेशक, विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन, झारखंड के अध्यक्ष गौरव मित्तल शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत महात्मा गांधी और डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद युवाओं व उपस्थित सभी अतिथियों ने मिलकर भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया, जिससे संविधान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.